बरमान घाट पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

 

नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है। जहां भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। बताया गया की बरमान घाट समेत अन्य नर्मदा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा तट जा रहे हैं। कोई मां नर्मदा को चुनरी लेकर डीजे की धुन पर नाच रहे हैं। तो कई श्रद्धालु कई किलो मीटर पद यात्रा करके नर्मदा तट जा रहे हैं। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रास्तों पर श्रद्धालुओं के खाने पीने के लिए सामाजिक संगठनों द्वारा कई जगहों पर भंडारे लगाए गए थे। कोरोना काल के बाद पहली बार है। जब नर्मदा के इस बरमान तट पर लाखों की संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। लोग यहां पर मां नर्मदा को सुबह से ही चुनरी चढ़ा रहे हैं। स्नान कर पूजन अर्चन कर रहे हैं। मां नर्मदा के इस पवित्र पर्व पर अपनी मनोकामना की अर्जी लगा रहे हैं। ब्रह्मा की तपोस्थली के नाम से प्रसिद्ध इस नर्मदा तट का धार्मिक महत्व काफी माना जाता है।
भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासन द्वारा किए गए हैं।--------


By - SAGAR TV NEWS
28-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
व्यापारी के बैग में मिले 48 लाख, पुलिस ने बनाई जब्ती, जानिए व्यापारी ने क्या कहा?
by sagarttvnews, 01-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.