प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी पत्नी समेत काल के गाल में समा गए || SAGAR TV NEWS ||

 

शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी और उनकी पत्नी को गोली लगने के बाद दर्दनाक जान चली गयी। घटना सामने के बाद लोग दंग रह गए। मामला एमपी के पन्ना जिले का है। बताया गया की कपड़ा व्यापारी संजय सेठ और उनकी पत्नी मीनू सेठ की जान गयी है। दोनों घर पर अकेले थे और दोनों सीने में गोली लगी है। ऐसा माना जा रहा है कि संजय सेठ ने पहले पत्नी को गोली मारी फिर खुद गोली मारकर सुसाइड कर ली। घटना के बाद से बड़ा बाजार स्थित व्यापारियों शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग उनके घर के पास जमा हो गए थे। जानकारी के मुताबिक संजय सेठ की पत्नी मीनू सेठ की तबीयत खराब रहा करती थी। फिलहाल दोनों की जान जाने का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है।
इस पूरे मामले में एसपी धर्मराज मीणा का कहना है। कि अभी कारण अज्ञात है। पर पारिवारिक मामला नजर आता है। पुलिस जांच कर रही है।
बताया जा रहा है की संजय सेठ मिलनसार हंसमुख स्वभाव के कपड़ा व्यापारी थे।--------


By - Sagar tv news
28-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.