सागर- शमसान में लगती है पाठशाला, शान से फहराया गया तिरंगा

 

 

क्या आपने कभी सुना है किसी शमसान घाट में पाठशाला लगती हो जहाँ बच्चों को न सिर्फ पढ़ाया जाता हो बल्कि उन्हें सारी चीजें सिखाई जाती हैं। सुनने में थोड़ा अजीब ज़रूर लगेगा लेकिन ये सच है। जी हाँ सागर के मोतीनगर स्थित शमसान घाट में मिशन मुक्तिधाम नाम से पाठशाला लगती है। जहां 74 वे गणतंत्र दिवस पर शान से तिरंगा फहराया गया। यही नहीं यहाँ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मुक्तिधाम परिसर से सटी झुग्गियों में रहने वाले बच्चों के बीच मिशन मुक्तिधाम पाठशाला में करीब सौ बच्चों और कई समाजसेवियों के साथ गणतंत्र दिवस पर रंगारंम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ देशभक्ति गीत, नृत्य और परेड का प्रदर्शन बच्चों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीष जैन, लालजी ददरया विशिष्ट अतिथि डॉ. उमेश पटैल, डॉ. नैंसी मौर्य, और सुधा रूसिया रही।
मुख्य अथिति मनीष जैन ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि, यह केवल एक दिन के आयोजन का कार्यक्रम नहीं यह पूरे साल चलने वाला कार्यक्रम है। विशिष्ट अथिति डॉ. उमेश पटेल ने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही साथ ही पाठशाला में जल्द ही नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने की बात भी कही। इस दौरान सभी ने बच्चों के बीच अपनी बात रखी।
पाठशाला के प्रचार्य आनंद ददरया ने बच्चों को देशभक्ति का दीप जलाएं रहने की बात की। तो कार्यक्रम का संचालन संचालक शुभम कुर्मी ने किया। जबकि आभार प्रकृति प्रेमी महेश तिवारी ने माना। इस दौरान अन्य लोगों का भी सहयोग रहा।---------


By - SAGAR TV NEWS
27-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.