सागर में नई नगर निगम बिल्डिंग में लोगों को मिलेगी सुविधा

जल्द ही नये स्वरूप में दिखेगी
नगर निगम बिल्डंग,चल रहा काम

सागर में नई नगर निगम बिल्डिंग में लोगों को मिलेगी सुविधा

शहर में जल्द ही नगर निगम का एक नया रूप दिखने लगेगा। इसकी नई बिलि्ंडग बनाई जा रही है, जिसका निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। बताया जाता है कि 1335 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस भवन के फर्स्ट फ्लोर के एक भाग में छत डाली जा चुकी है और दूसरे भाग में छत डालने का काम चल रहा है।

बताया जाता है कि ग्राउंड फ्लोर पर ई-गवर्नेंस लेब सहित आईटी सेल ऑफिस, डे-न्यूलम एंड योजना शाखा, भवन भूमि शाखा, हॉरीजोंटल सर्कुलेशन एरिया, जीपीएफ ब्रांच पेंसन डिपार्टमेंट, रेवेन्यू कलेक्शन, आधार एवं समग्र आईडी, आवक-जावक, बर्थडेट रजिस्ट्रेशन आदि अन्य सुविधाएं मौजूद रहेगी। इसके साथ ही लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए 8 जोनल कार्यालयों का भी निर्माण किया जा रहा है। 2 जोनल कार्यालयों का निर्माण कार्य ट्रैफिक पार्क परिसर काकागंज और आईएचएसडीपी परिसर अम्बेडकर वार्ड में चल रहा है। लोगों को नगर निगम संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ इन जोनल कार्यालयों में नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों के माध्यम से आसानी से मिल सकेगा।


By - sagar tv news
24-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.