जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने कहा- शिवराज सिंह चुनाव के पहले भोपाल का नाम भोजपाल कर दो
Stvn state Deskभोपाल- भोपाल में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जंहा कथा के पहले दिन जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने कहा, जब तक भोपाल का नाम भोजपाल नहीं होता, तब तक अगली कथा करने नहीं आऊंगा। भोजपाल नगरी के राजा भोज पालक थे। जब सरकार होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम कर चुकी है। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज हो गया है। फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया है, तो भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल क्यों नहीं किया जा सकता? मैं अपने अनुज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहूंगा कि विधानसभा चुनाव के पहले इसका नाम बदल दें। बता दे की भेल दशहरा मैदान में नौ दिवसीय श्रीराम कथा 31 जनवरी तक चलेगी। कथा की शुरुआत सीताराम संकीर्तन से हुई। श्रीराम कथा के दौरान जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने बताया कि वह अभी तक 1360 कथा कर चुके हैं। भोपाल में होने वाली कथा 1361वीं है। रामभद्राचार्य बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के गुरु हैं। धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति की चुनौती के विवाद से चर्चा में हैं।