सागर-एक कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
कच्चे मकान में लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर खाक
सागर-एक कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के धनौरा गांव में अज्ञात कारण के चलते एक कच्चे मकान में आग लग गई। जिसमें चना, राई, भूसा, साइकिल, कपड़े सहित अन्य घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर खुरई से फायर ब्रिगेड पहुंची लेकिन तब तक पूरा सामान जल गया था।
जानकारी के मुताबिक धनौरा गांव के नंदराम पटेल के घर के बाजू में भूसा वाला घर बना हुआ है। जो अज्ञात कारणों से आग की चपेट में आ गया। घर के सभी लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आग नहीं बुझी, इसके साथ ही मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची और काफी मषक्कत के बाद आग को बुझाया गया, नहीं तो यह आग अन्य घरों तक पहुंच सकती थी। इस आग से 7 बोरी चना, 5 बोरी राई, सहित अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया। खुरई देहात थाना पुलिस ने मामला कायम कर जांच षुरू कर दी है।
By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.