सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स ग्रैंड फिनाले में गेस्ट बनकर पहुंचे जग्गू दादा, हर्ष लैपटॉप देने का किया वाला

Stvn Bollywood Deskएक्टर जैकी श्रॉफ इन दिनों बेहद सुर्खियों हैं। हाल ही में जग्गू दादा सिंगिंग रियालिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स ग्रैंड फिनाले में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इस दौरान जैकी कंटेस्टेंट हर्ष सिकंदर का परफॉर्मेंस देखकर भावुक हो उठे और उसे गले लगा लिया। हर्ष के परिवार की आर्थिक तंगी के बारे में जानने के बाद उन्होंने उसे एक लैपटॉप और साल भर के लिए इंटरनेट और बिजली के बिल का भुगतान करने का वादा किया है।
बता दें कि 9 साल के फाइनलिस्ट हर्ष सिकंदर के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके निधन के बाद वो अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला है। हर्ष जगरातों में भक्ति गीत गाता है और उससे अपने परिवार का गुजारा करता है। यह सुनकर जैकी ने भावुक शब्दों में कहा- मैं आपको ऑनलाइन क्लास के लिए एक लैपटॉप दूंगा, ताकि आप घर पर ही सीख और पढ़ सकें। मैं एक साल तक आपके इंटरनेट और बिजली बिल का पैसा दूंगा। मुझे उम्मीद है कि आप अपने टैलेंट से एक दिन बड़ी सफलता हासिल करेंगे। शो के दौरान जैकी का यह जेस्चर देखकर हर्ष की मां और वहां पर बैठी ऑडियंस भावुक हो गयी। सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स की ट्रॉफी सिक्किम की जेटशेन दोहना लामा ने अपने नाम की है। वहीं हर्ष इस शो के फर्स्ट रनर-अप औकर ज्ञानेश्वरी गाडगे सेकेंड रनर अप बनीं हैं।


By - sagartvnews
24-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.