Bageshwar Dham के Dhirendra Shastri को जान से मारने की धमकी

बागेश्वर महंत को मिली
जान से मारने की धमकी

Bageshwar Dham के Dhirendra Shastri को जान से मारने की धमकी

 


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिलने पर उनके अनुयायियों और समर्थकों में खासा रोष व्याप्त है। धमकी देने वाले ने अपने नाम का खुलासा नहीं किया है। सिर्फ जान से मारने की धमकी देकर फोन काट दिया। धमकी देने वाले के खिलाफ बमीठा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।


इस समय पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर जिले के बमीठा थाने के अंतर्गत गढ़ा गांव में है। लेकिन किसी अज्ञात ने उनको जान से मारने की धमकी दे दी। इस बात के चलते धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चचेरे भाई लोकेश गर्ग ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया कि उसके पास एक अज्ञात का फोन आया था, वह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बात करना चाहता था, जब उसे मना किया कि उनसे बात नहीं हो सकती तो वह बिगड गया और उनको जान से मारने की धमकी देने लगा। वह रायपुर का बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला कायम कर जांच में ले लिया है। वही, जब इस बात की खबर उनके अनुयायियों को लगी तो उनका आक्रोष बढ गया और धमकी देने वाले पर कार्रवाई किए जाने की आवाज उठाई। वही, इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही।


By - sagar tv news
24-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.