पठान की एडवांस बुकिंग में 4.30 लाख टिकट बिके, एक फैन ने बुक किया पूरा थिएटर

Stvn Bollywood Deskशाहरुख खान की फिल्म पठान कल बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। सारे विवाद और बायकॉट ट्रेंड के बावजूद फिल्म को बंपर एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पहले ही दिन 1.71 लाख टिकट बुक हुए है। 24 जनवरी की सुबह तक यह आंकड़ा 4.30 लाख के आसपास पहुंच गया। एडवांस बुकिंग के मामले में पठान सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है।
बता दे की इससे पहले इस तरह की ओपनिंग साउथ की फिल्म बाहुबली-2 को मिली थी। जिसमें 6 लाख से ज्यादा एडवांस टिकट बुक हुए थे। पठान, बाहुबली-2 के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है। मुंबई में शाहरुख के एक फैन ने तो 25 जनवरी के पहले शो के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया है। इसके टिकट एसिड सर्वाइवर लड़कियों और शाहरुख के फैंस को बांटे जाएंगे। पठान फिल्म के लिए देशभर के 25 ऐसे सिंगल स्क्रीन थिएटर दोबारा शुरू हो रहे हैं, जो कोरोना काल में बंद हो गए थे। फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, ये तो अगले 4-5 दिन में साफ हो जाएगा, लेकिन जिस तरह से पठान की एडवांस बुकिंग हुई है, इससे स्पष्ट हो गया है कि लंबे समय बाद किसी बॉलीवुड फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।


By - sagartvnews
24-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.