पैरोल पर छूटे राम रहीम ने तलवार से काटा केक, ऑनलाइन सत्संग में CM के OSD भाजपा के MP-MLA भी जुड़े

stvn Religion Desk सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम पैरोल पर बाहर आते ही सुर्खियां बटोरने लगे है। राम रहीम ने सोमवार को तलवार से केक काटा। संत शाह सतनाम के जन्मदिन पर राम रहीम ने अपनी गद्दी सौंपी थी। केक काटने का वीडियो बागपत स्थित बरनावा डेरे का है। यह वीडियो वायरल हो रहा है।
बता दे कि रेप और हत्या का दोषी राम रहीम रोहतक की सुनरिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। वह पिछले 14 महीने में चौथी बार पैरोल पर बाहर आये है। 21 जनवरी को रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। बाहर आने के बाद राम रहीम ने 5 घंटे तक ऑनलाइन सत्संग किया। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के OSD, भाजपा के सासंद-विधायक भी जुड़े। जो वीडियो सामने आया है। उसमें राम रहीम ने कहा है कि इस तरह से जश्न मनाने का मौका 5 साल बाद मिला है। मुझे कम से कम 5 केक काटने चाहिए। यह पहला केक है।


By - sagartvnews
24-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.