CM Shivraj की घोषणा,सरकारी स्कूलों में गीता-रामायण पढ़ाएंगे || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूल में अब गीता और रामायण भी पढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की। CM आज भोपाल में विद्या भारती के कार्यक्रम सुघोष दर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा, हम सरकारी स्कूलों में हमारे धर्म ग्रंथों की शिक्षा देंगे। गीता का सार, रामायण, रामसेतु और महाभारत के प्रसंग पढ़ाएंगे।

CM ने कहा- ऐसे लोग, जो महापुरुषों का अपमान करते हैं, उनको सहन नहीं किया जाएगा। मध्यप्रदेश में इन ग्रंथों की शिक्षा देकर हम बच्चों को नैतिक शिक्षादेंगे। इस काम में विद्या भारती ने जो योगदान दिया है, इसके लिए मैं उन्हें प्रणाम करता हूं। शिक्षा के तीन उद्देश्य होते हैं - ज्ञान देना, कौशल देना और नागरिकता के संस्कार देना। विद्या भारती प्रारंभ से ही इन तीनों उद्देश्यों को पूरा कर रही है। भारत अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र है। ये वो देश है, जहां तक्षशिला और नालंदा विश्वविद्यालयों में दुनियाभर से लोग ज्ञान प्राप्त करने आते थे। इसी परंपरा को विद्या भारती आगे बढ़ा रही है। हम व्यवहारिक और बेहतर शिक्षा देने के लिए काम कर रहे हैं।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भोपाल के ओल्ड कैम्पियन ग्राउंड पर सुभाष दर्शन कार्यक्रम हुआ। जिसमें प्रदेश के 75 सरस्वती शिशु मंदिरों के 1500 छात्र-छात्राओं ने घोष वादन किया।


By - Sagar tv news
23-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.