पत्रकार और भाजपा एकादश में मैच,पत्रकार एकादश की हुई जीत || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||

 

क्रिकेट मैच में पत्रकार एकादश ने
भाजपा एकादश को हराया

पत्रकार और भाजपा एकादश में मैच,पत्रकार एकादश की हुई जीत


मुरैना जिले में खेले गए क्रिकेट मैच के दौरान पत्रकार एकादश ने भाजपा एकादश को 10 रन से हरा दिया। इस जीत पर पत्रकारों में काफी उत्साह दिखाई दिया, क्योंकि पत्रकारों को यह जीत क्रिकेट के मैदान पर सालों बाद मिली है। पत्रकारों की तरफ से विजेता मैच के हीरो घनश्याम डण्डौतिया उभरकर सामने आये हैं। इन्हेंने अपनी टीम के लिये 16 रनों का योगदान देते हुये भाजपा एकादश के एक खिलाड़ी को पवेलियन का रास्ता भी दिखाया था।

मुरैना के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान पर पत्रकार एकादश और भाजपा एकादश के बीच क्रिकेट मैच आयोजित हुआ। जिसमें भाजपा टीम के कप्तान योगेशपाल गुप्ता और पत्रकार एकादश के कप्तान संजय डंडोतिया थे। टॉस जीतते हुए पत्रकार एकादश ने पहले वेटिंग करने का फैसला लिया। पत्रकारों की ओर से पारी शुरू करने के लिये मैदान पर पत्रकार मनीष शर्मा और विजय तिवारी आये। हालांकि विजय तिवारी बिना कोई रन बनाये वापस पावेलियन लौट गये। मनीष शर्मा ने 12, हरिओम गौड़ 6, सोनू सिकरवार 6, दया शर्मा 6 ने योगदान दिया, घनश्याम डण्डौतिया 3 चौके की मदद 16 बनाये, जबकि सुमित दुबे 01, अनिल गोयल 5, प्रवीण शर्मा 2 और करतार राजपूत ने 10 रनों का योगदान दिया। पत्रकार एकादश ने कुल 98 रन बनाकर भाजपा एकादश को 99 रन का लक्ष्य जीत के लिये दिया। लेकिन भाजपा एकादस की पूरी पारी 98 रन बनाकर आउट हो गई, दिनेश राजपूत ही 37 रन बना पाए। वहीं रघुराज कंषाना और पिंटू ने 6-6 रन बनाये, भाजपा कप्तान योगेश पाल गुप्ता ने 4, चन्द्रपाल सिकरवार और परिवेज खान ने 1-1 रन का योगदान दिया। दोनों टीमों के उत्कृष्ट खिलाडी, विजेता और उपविजेता टीम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ विचारक राधेश्याम गुप्ता और पाथ इंडिया लिमिटेड के प्रबंधक एनएस बरूआ ने पुरस्कृत किया।


By - Yogesh Parashar Sagar TV News from Morena.
23-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.