एमपी Congress की नई टीम को सर्कस बताया, बोले-ये पिता पुत्र की पार्टी बन गई || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश में नया साल-नई सरकार का नारा देने वाली कांग्रेस ने नई कार्यकारणी घोषित कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस की इस नई टीम पर तंज कसते हुए कार्यकारिणी को सर्कस बताया है। साथ ही पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में कमलनाथ नकुलनाथ के शामिल होने पर बोले ये पिता पुत्र की पार्टी बन गई

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी शुरू हो गई है इसी को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के द्वारा मध्य प्रदेश की नई टीम में 105 प्रदेश मंत्री और 50 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं वही 64 जिला अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है लेकिन अब इसके बाद बयानबाजी शुरू हो गई है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस नई टीम पर तंज कसा है और कार्यकारिणी को सर्कस बताया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ता तो कोई बचा ही नहीं जितने थे सब पदाधिकारी बना दिए यह अद्भुत पार्टी है 150 महामंत्री बना दिए यह 550 भी बना देंगे,
वही पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में तो पिता के साथ पुत्र के शामिल होने पर सीएम ने कहा- कांग्रेस कहीं मां-बेटे की पार्टी है, तो कहीं पिता-पुत्र की पार्टी। ये कांग्रेस की नियति हो गई है। कार्यकर्ता कौन है, केवल तुष्टिकरण चल रहा है। कमलनाथ जी रोज एक नया वादा कर देते हैं। पुराने वादे पूरे किए नहीं। कमलनाथ ये सोच रहे होंगे कि झूठे वादे कर फिर सत्ता में आ जाएं, तो प्रदेश की जनता उनको ये मौका नहीं देने वाली।


By - Sagar Tv News
23-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.