MP | प्रभारी मंत्री ने तहसीलदार को सस्पेंड किया, रिश्वत मांगने के आरोप

एक्शन में दिखे प्रभारी मंत्री तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया

MP | प्रभारी मंत्री ने तहसीलदार को सस्पेंड किया, रिश्वत मांगने के आरोप

शिवपुरी दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सिसोदिया एक्शन मोड़ में नजर आए। शिकायत मिलने पर प्रभारी मंत्री ने कोलारस तहसीलदार ज्योति लक्षकार को सस्पेंड करने के आदेश दिए है, तहसीलदार पर अवैध उत्खनन के मामले में रिश्वत मांगने का आरोप है। प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने अवैध उत्खनन रोकने का संकल्प लिया है और वह अपने संकल्प पर कायम है। अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
दरअसल कोलारस अनुविभाग के खरई रोड पर रहने वाले विक्रम राजावत ने कोलारस तहसीलदार ज्योति लक्षकार पर मुरुम से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़ने के एवज में 30 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। विक्रम ने इस मामले में पेट्रोल पंप सहित बाजार के CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराए थे। जिसमें तहसीलदार का वाहन और मुरुम से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दे रहे थे। विक्रम राजावत ने इसकी शिकायत कोलारस एसडीएम ब्रज विहारी श्रीवास्तव को फोन पर दर्ज कराई थी। जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था।


By - sagar tv news
23-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.