सागर-शादी के बाद मौत पति जेल में,अब सास-ससुर-ननद पर कार्यवाही की मांग || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई थी, मृतिका घर में झूलती हुई मिली थी जबकि मायके पक्ष के लोगों ने मर्डर करने का आरोप लगाया था, मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने नवविवाहिता के पति पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था लेकिन मायके पक्ष के लोग अब लड़के के माता पिता और बहन पर भी कार्यवाही कर जेल में डालने की मांग कर रहे हैं, इसको लेकर पीड़ित परिजनों ने एडिशनल एसपी ज्योति सिंह के लिए आवेदन देकर जांच कर कार्यवाही की मांग की है, उनका कहना है पुलिस के द्वारा अभी जो कार्यवाही की गई है उससे वह संतुष्ट नहीं है। शिकायत करने आए लोगों ने बताया कि दमोह जिले के बांसा कला के निवासी हैं 15 मई को उन्होंने अपनी बेटी अंजली की शादी गढ़ाकोटा में राजा पटेल के साथ की थी शादी के बाद ससुराल पक्ष के पति राजा, पिता कमलेश, मां अनीता और बहन निधि दहेज को लेकर परेशान करती थी मारपीट करती थी उन्होंने 10 दिसंबर को गर्भवती बेटी अंजलि का मर्डर कर दिया था उन्होंने पीएम रिपोर्ट में भी गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है, वही रहली एसडीओपी इस मामले की जाँच कर रहे है।


By - Sagar tv news
22-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.