शराबी ड्राइवर ने महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ जो किया उसका वीडियो सामने आया ! || STVN INDIA ||
देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। इसी तरह का चौंकाने वाला मामला भी सामने आया। जहां दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ छेड़छाड़ की गयी। यही नहीं उन्हें कार से घसीटने की घटना भी हुई। दिल्ली की सड़क पर रात में हुई घटना की जानकारी देते हुए स्वाति बताती हैं की देर रात वो दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रही थी। तभी एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में उनसे छेड़छाड़ की। जब उन्होंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में उनका हाथ बंद कर उन्हें घसीटा। वो किसी तरह से बच गयी। उन्होंने कहा की अगर दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए। स्वाति मालीवाल के मुताबिक 18 जनवरी की रात में निरीक्षण के दौरान एक कार चालक ने उन्हें 10-15 मीटर तक घसीटा। 20 साल की एक लड़की के जघन्यमर्डर की पृष्ठभूमि में स्वाति मालीवाल ने रात के समय महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति का निरीक्षण करने का फैसला किया था। उन्होंने कंझावला, मुनिरका, मुंडका, हौज खास के पास कई स्थानों का दौरा किया। साथ ही दिल्ली में कई स्थानों पर डार्क स्पॉट और पुलिस की तैनाती की स्थिति को देखा। रात में कई बस स्टॉप पर रुककर सुरक्षा स्थिति देखी तभी यह हादसा हुआ।--------