Stvn Bollywood Deskबॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी कमाल की एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। आए दिन सुष्मिता अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए काफी सुर्खियां भी बटोरती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने खुद को एक बेहद महंगी कार मर्सिडीज-बेंज गिफ्ट की है। जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, और जो महिला ड्राइव करना पसंद करती है। वो खुद को यह शक्तिशाली और सुंदर तोहफा देती है। इस कार का मॉडल मर्सिडीज बेंज जीएलई कूप मर्सिडीज- AMG है और इस कार की कीमत 2.07 करोड़ रुपए है। वहीं सुष्मिता ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। सुष्मिता सेन को लग्जरी कारों का बहुत शौक है। उनके कार कलेक्शन में 1.38 करोड़ की बीएमडब्ल्यू7 सीरीज 730एलडी, 96.03 लाख की बीएमडब्ल्यू एक्स6, 75 लाख रुपए की ऑडी क्यू7 और 35 लाख रुपए की लेक्सेस एलएक्स 470 जैसी कारें शामिल है।





सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.