सागर-अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार को चेताया || SAGAR TV 24X7 ||

 

सागर में म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार को चेताया है। प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के सम्बन्ध में म.प्र शासन/प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री चूरामन रैकवार और जिला संयोजक आलोक गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया की म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के सम्बन्ध में म.प्र शासन / प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से मांगो की पूर्ति के लिए समय-समय पर ध्यानाकर्षण करवाया जाता रहा है। पूरे भारत देश में मध्य प्रदेश ऐसा इकलौता राज्य बन गया है। जहां पिछले 6 सालों से प्रदेश के अधिकारियों /कर्मचारियों की पदोन्नति रुकी हुई है। जिससे प्रदेश के अधिकारियों /कर्मचारियों में दिन प्रतिदिन निराशा बढ़ने से सरकारी कामों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा लंबित मांगो को लेकर चरणबद्ध आन्दोलन के तहत दूसरे चरण का ज्ञापन फिर से दिया है।
इनकी प्रमुख मांगे, मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू की जाये, प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देते हुए एरियर्स की राशि का भुगतान किया जाए। प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों समेत निगम मंडल में भत्ता और अन्य भत्ते सातवें वेतनमान अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के समान दिया जाये इसके अलावा कई और भी मांगें हैं। इस दौरान कई लोगों की मौजूदगी रही।--------


By - Sagar tv news
21-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.