सागर-खेत में सिंचाई कर रहा था युवक, ऐसा करंट लगा की बच नहीं पाया || SAGAR TV NEWS ||

 


सागर जिले के खुरई के बम्होरी नवाब गांव में खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से 23 साल के युवक की जान चली गयी। मिली जानकारी के मुताबिक बम्होरी नवाब गांव में नीतेश ठाकुर जो अपने खेत की सिंचाई कर रहा था तभी उसे करंट लग गया। जिसे परिजन खुरई सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर डेड बॉडी का सिविल अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद बॉडी परिजनों के सुपुर्द की गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


By - Yogendra Singh Gaur
20-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.