ऊर्जा मंत्री का अलग अंदाज़,पेंशन के लिए भटक रही बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से पहुंचाया कार्यालय

ऊर्जा मंत्री का अलग अंदाज़,पेंशन के लिए भटक रही बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से पहुंचाया कार्यालय

पेंशन के लिए भटक रही महिला की मंत्री ने इस तरह की मदद

पेंशन के लिए दर-दर भटक रही बुजुर्ग महिला को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने अपनी कार में बैठाकर PA के साथ कार्यालय पहुंचाया। जिसके बाद महिला बोली की अब काम हो जाएगा। मामला ग्वालियर का है। जहां मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का एक बार फिर अलग अंदाज देखने को मिला। दरअसल मंत्री तोमर के पास उनके ही विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली बुजुर्ग महिला अपनी समस्या लेकर पहुंची थी। मंत्री ने समस्या सुनने के बाद उसे खाना खाने के लिए कुछ आर्थिक मदद की फिर तत्काल PA के साथ अपनी कार से संबंधित कार्यालय पहुंचाया। मंत्री के निर्देश पर बुजुर्ग महिला राधाबाई को बाकायदा आगे की सीट पर बैठाया गया। पीछे PA बैठा और फिर वह रवाना हुए।
बताया गया की हजीरा इलाके की रहने वाली राधाबाई जेसी मील फैक्ट्री में काम करती थी। उम्र के साथ जब वह रिटायर हुई तो पेंशन से गुजर बसर की उम्मीद थी। लेकिन अलग-अलग सरकारी दफ्तरों, जनप्रतिनिधियों के पास भटकने के बाद भी जब उनकी पेंशन शुरू नहीं हुई। तो वह मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर से मिलने पहुंची थी। जिसके बाद उन्होंने समस्या सुनी।
बुजुर्ग राधाबाई के मुताबिक वह लगातार परेशान हो रही थी। लेकिन अब उम्मीद मिली है कि उनकी पेंशन शुरू हो जाएगी। मंत्री द्वारा कार में बैठाए जाने पर कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा।


By - sagar tv news
20-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.