एयरपोर्ट पर विराट कोहली ने दिखाए तेवर, वीडियो बना रहे शख्स को उंगली दिखाकर रोका

Stvn Sport Desk दुनिया के मशहूर क्रिकेटर्स विराट कोहली इस समय रायपुर में हैं। बीती शाम जब हैदराबाद से पूरी टीम इंडिया रायपुर पहुंची तो विराट साथ नहीं आए। करीब 1 घंटे के बाद दूसरी फ्लाइट से रायपुर पहुंचे। जंहा एयरपोर्ट पर विराट कोहली थोड़े असहज और नाराज दिख रहे थे। विराट ने काले मास्क से अपना चेहरा ढंक रखा था। जैसे ही विराट कोहली फ्लाइट से उतरे तो कुछ लोग उनका वीडियो बना रहे थे जिसे विराट इग्नोर करते हुए आगे निकल गए। इसके बाद विराट पीछे मुड़े और चेतावनी के लहजे में उंगली दिखाकर उस युवक को वीडियो बनाने से टोकते है। उनके साथ मौजूद लोगों ने उस युवक हटा दिया। इसके बाद विराट बाहर आए तो फैंस शोर मचा रहे थे मगर विराट सीधे गाड़ी में बैठकर होटल जाने के लिए गाड़ी से रवाना हो गए।

 


By - sagartvnews
20-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.