अब पुलिस ही नहीं है सुरक्षित, एसपी के घर में हुई चोरी, पुलिस जुटी जांच में

अब पुलिस ही नहीं है सुरक्षित, एसपी के घर में हुई चोरी, पुलिस जुटी जांच में

एसपी के घर में हुई चोरी महकमे में मचा हड़कंप

वैसे तो कहा ये जाता है। की पुलिस का घर सबसे सुरक्षित होता है। लेकिन जब पुलिस के घर ही चोरी हो जाये तो क्या कहा जाए। दरअसल मुरैना SP आशुतोष बागरी के सतना वाले घर में चोरी की घटना हुई है। उनके घर पर खड़ी बाइकों से चोर पेट्रोल चुराकर चम्पत हो गया। मामला CCTV में कैद हो हुआ है। बताया गया की सतना के राजेंद्र नगर की गली नंबर- 3 में स्थित IPS और SP मुरैना आशुतोष बागरी के घर में एक चोर रात करीब सवा 1 बजे घर में दाखिल हुआ था। एसपी के साले कुलदीप सिंह ने सिटी कोतवाली पुलिस को चोरी की शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक घर में कई लड़के किराए पर रहते हैं। घर के बरामदे में 4-5 बाइकें खड़ी थी। जिनसे चोर पेट्रोल लेकर भाग गया।
चोर ने बाइक से पेट्रोल निकाला झोले में बॉटल डाल ली। इसके बाद बदमाश सीढ़ी पर चढ़ा और वहीं बने बड़े जंगले से बाहर कूद गया। हैरानी की बात ये है की घर के बाहर बड़ा सा बोर्ड लगा है। जिसमें आशुतोष बागरी, IPS लिखा हुआ है। इसके बाद भी चोर ने इतनी हिम्मत कैसे कर ली।
एसपी के साले की शिकायत के बाद पुलिस जाँच में जुट गयी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
आशुतोष बागरी इन दिनों मुरैना में एसपी हैं। घर पर उनके पिता रिटायर्ड शिक्षक लाल जी बागरी और मां रहते हैं। घर पर स्ट्रीट वेंडर्स को लोन देने वाली एक वित्तीय संस्था का ऑफिस है। कुछ किरायेदार भी रहते हैं।

 


By - sagar tv news
20-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.