मंत्री की खुली चुनौती भाजपा में आ जाओ नहीं तो 2023 के बाद बुलडोजर तैयार है ! || SAGAR TV NEWS ||

 

जी हाँ सुना आपने ये मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। जो खुलेआम मंच से कांग्रेसियों से कह रहे हैं की भाजपा में आ जाओ नहीं तो 2023 के बाद बुलडोजर तैयार है। सत्ता के नशे में चूर पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने खुलेआम 2023 के बाद बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को लेकर बयान दिया है। मामला एमपी के गुना जिले के राघौगढ़ का है। जहाँ उन्होंने ये बात कही। इस विधानसभा से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह विधायक हैं।
मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया बोले की जो भी कांग्रेसी लोग हो धीरे-धीरे करके चुपचाप सरक आओ नहीं तो 2023 में भी सरकार भाजपा की बन रही है फिर देख लेना मामा बुलडोजर तैयार खड़ा है।
इस तरह सार्वजनिक मंच से बयान देते हुए पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कांग्रेसियों को आमंत्रित किया। बता दें की राघौगढ़ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गढ़ मानी जाती है। यहाँ से जयवर्धन सिंह विधायक हैं। मंत्री भदौरिया का यह बयान काफी मायने रखता है की वो किसको बीजेपी में आमंत्रण देने की बात कर रहे हैं। खैर ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा की इस बयान के आखिर क्या मायने हैं।--------


By - Sagar tv news
19-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.