सागर- कांग्रेस के साथ मिलकर बिजली अधिकारी भाजपा के खिलाफ कर रहे षड्यंत्र ! विधायक

 


सागर के नरयावली विधानसभा इलाके में बिजली की समस्या से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया से की है। जानकारी देते हुए विधायक ने बताया की बिजली के अधिकारी कांग्रेस के लोगों के साथ मिलकर षड्यंत्र रच रहे हैं। ऐसा समझ में आ रहा है कि यह अधिकारी कांग्रेस से मिलकर भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने में लगे हैं। जिसमें नरयावली विद्युत उपकेंद्र मे पदस्थ एइ जारोलिया और कुछ जूनियर इंजीनियर हैं। जो भाजपा की छवि खराब कर रहे हैं। विधायक का कहना है की उनके और लोगों के कहने पर भी अधिकारी ट्रांसफार्मर नहीं रख रहे हैं। विधायक के कहने के बाद भी नरयावली की बिजली व्यवस्था ठीक करने में बिजली अधिकारी मामले को संज्ञान में नहीं ले रहे। न ही निराकरण कर रहे हैं। जिसको लेकर गुरुवार को एमपीबी के वरिष्ठ अधिकारियों से कार्यकर्ताओं समेत मुलाकात करेंगे। साथ ही ऐसे अधिकारी जो लोगों की समस्याओं को नहीं देख रहे। उनके लिए जल्द ही सार्वजनिक रूप से जनता के साथ सबक सिखाने का काम करेंगे।
बताया गया की जरूवाखेड़ा, नरयावली खाकरोन और नगना के लोगों ने बिजली व्यवस्था ढप्प होने से परेशान होने पर विधायक प्रदीप लारिया से शिकायत की है।--------जरुआखेड़ा से मनोज राय सागर टीवी न्यूज़।--------


By - Manoj Rai
18-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.