राहतगढ़ मे बस के पिछले पहिए के नीचे आ जाने की वजह से 65 वर्षीय जयंती भाई पटेल ने दम तोड़ दिया वह बस स्टैंड से अपने घर जा रहे थे जहां रास्ते में एक गाय उनके सामने आ गई और उसने बुजुर्ग के लिए मारने की कोशिश की गाय से बचने के लिए जैसे ही वह पीछे हुए तो घाटी पर आ रही तेज रफ़्तार बस की चपेट में आ गए, बस का पिछला पहिया उनके ऊपर से निकल गया, जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी जान चली गई जयंती भाई पटेल सीजे ब्रांच मैं निवास करते थे वह सन्नी पटेल ठेकेदार के बड़े पिता है, तारण तरण ट्रैवल्स कि बस का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिन्होंने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है और मामले को जांच में लिया है वही बस को जप्त कर लिया गया है






सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.