पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लगने से काम कर रहे दो कर्मचारी झुलसे, एक की हालत नाजुक

Stvn State Desk जबलपुर- जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में पेंट कंपनी में बीती रात भीषण आग लगने से दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची। आग में झुलसे दो कर्मचारियों को एंबुलेंस से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बता दे की बीती रात फैक्ट्री में दो कर्मचारी काम कर रहे थे। चौकीदार शिवनारायण बाहर बैठा हुआ था। इतने में अचानक आग भड़क उठी। और आग ने दोनों कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से केदारनाथ राय और राजाराम गंभीर रूप से झुलस गए है। दोनों कर्मचारियों को एम्बुलेंस की मदद से निजी अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम मुख्यालय, आईएसबीटी और रांझी से एक-एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने घंटो मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया है। फिलहाल आग से झुलसे केदारनाथ की हालत नाजुक बनी हुई है।


By - sagartvnews
18-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.