मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने राधा रमण मंदिर में गाया भजन, कृष्ण भक्ति में डूबी आई नजर

Stvn Religion Desk बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी की हेमा मालिनी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। वृंदावन पहुंची जंहा उन्होंने राधा रमण मंदिर में भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उनका एकदम अलग अंदाज देखने को मिला। वो कृष्ण भक्ति में इतना लीन हो गई कि मंदिर में भजन गाने लगीं, जिसका एक वीडियो सामने आया है। उन्होंने हरे कृष्णा...हरे कृष्णा..कृष्णा..कृष्णा.. हरे हरे...भजन गया। हेमा मालिनी को भजन गाते देख वहां मौजूद भक्त भी उनके साथ भजन गाने लगे और भक्ति में झूम उठे। यह पहली बार ऐसा मौका था जब एक्ट्रेस ने पब्लिक के सामने भजन गाए। ड्रीम गर्ल श्रीकृष्ण की बहुत बड़ी भक्त हैं। वो अक्सर कहती रही हैं कि मथुरा का सांसद बनने से पहले भी वो कई बार यहां के मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शनों के लिए आती रही हैं। उन्होंने अपने डांस से तो कई बार भगवान की भक्ति की है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब उन्होंने मंदिर में भजन गाए हैं।


By - sagartvnews
17-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.