कार्तिक और कृति ने पंजाब में मनाई लोहड़ी, ढोल-भांगड़ा पर दोनों ने जमकर किया डांस

Stvn Bollywood Deskकार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा का ट्रेलर 12 जनवरी को रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर फुल एंटरटेनमेंट है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। शहजादा तेलुगू फिल्म अला वैकुंठप्रेमुलु की हिंदी रीमेक है। जिसमें अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े नजर आए थे। बता दें कि मेकर्स ने ट्रेलर को तीन शहरों में लॉन्च करने की तैयारी की थी। मुंबई में ग्रैंड लॉन्च के बाद, कार्तिक और कृति लोहड़ी मनाने और ट्रेलर लॉन्च करने के लिए पंजाब के जालंधर पहुंचे थे। आज दोनों पतंगबाजी महोत्सव में शामिल होने कच्छ गए हैं। इस दौरान उन्होंने बड़े ही खास अंदाज में पंजाब में लोहड़ी मनाई। जिसका एक वीडियो कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जैसे ही कार्तिक और कृति पंजाब पहुंचे, ढोल, भांगड़ा और डांस के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ। दोनों को लोहड़ी के मौके पर लाल दुपट्टा पहने देखा गया और उनका फूलों से स्वागत किया गया। फिल्म शहजादा 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 


By - sagartvnews
14-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.