विश्वशांति विश्व पदयात्री माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही पहुंचे सीएम राईज एमएलबी स्कूल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ दिया संदेश

Stvn Sagar Deskसागर- विश्वशांति विश्व पदयात्री माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही जितेन्द्र प्रताप, महेंद्र प्रताप, गोविंदानंद भारत भ्रमण पर निकले हुए हैं इसी कड़ी उनका आगमन स्थानीय सीएम राईज एमएलबी स्कूल क्रमांक 1 में शुक्रवार को हुआ। सर्वप्रथम संस्था के प्राचार्य विनय कुमार दुबे ने तीनों माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहियों का स्वागत कर सम्मान किया। विश्वशांति विश्व पदयात्री माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहियों ने सीएम राइस विद्यालय एमएलबी की छात्राओं को प्रेरित किया उन्होंने विश्वशांति पद यात्रा का उद्देश बताते हुए कहा कि उनकी टीम अब तक 11 देशों में 04 लाख 35 हजार किलो मीटर सहित माउंट एवरेस्ट की पद यात्रा कर चुकी हैं। हमारे द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए 14 करोड़ 50 लाख पौधे रोपे जा चुके। मध्य प्रदेश के 52 जिलों मे की जा चुकी हैं। विश्व शांति पद यात्री अवध बिहारी लाल द्वारा यात्रा की शुरुआत 1980 में को थी। हमारी टीम का नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं। उन्होंने छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, विश्वशांति,जल संरक्षण, स्वच्छ भारत अभियान, नशा मुक्ति अभियान में के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आभार विद्यालय की उप प्राचार्य डॉ वन्दना खरे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुधा कौशल ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षक मंजुलता जैन,प्रकाश कुर्मी, सीडी कोरी, प्रतिमा दुबे,, जेपी अहिरवार, देवेंद्र बिल्थरे, संजय साहू , संतोष पटेल,, पुष्पेंद्र जैन,ज्योति साहू, श्याम मनोहर वैद्य, यशवंत शर्मा, ऋषिकांत गोस्वामी नीता यादव, राजेश अहिरवार, राकेश कुमार जैन, सीपी जैन, तनुज पांडेय, अमित दुबे, हितेश प्रजापति, हेमंत दुबे, बृजेश कुमार जैन, संदीप नाहर, अमित गेरा, दीपक खरे,, मीना चौरसिया, कल्पना वर्मा , स्वाति दीक्षित इताशा इंदुस्कया, आरती गौतम, डीएन रैकवार, रवि जैन, पीके पांडे, निर्मला उदेनिया, आदित्य पांडे, सुरभि शर्मा , रेणु पाठक,परवीन खान, हनुमत लोधी, रमा दुबे सहित विद्यालय की छात्राएं व शिक्षण स्टॉफ उपस्थित रहा।

 

 

 


By - sagartvnews
14-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.