लोहड़ी पर CM की एक बड़ी घोषणा, बोले- कॉन्ट्रेक्ट कर्मियों को पक्का करने का रास्ता हुआ साफ

Stvn Information Desk पंजाब के CM भगवंत मान ने 6 हजार से अधिक कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा की है। उन्होंने यह जानकारी लोहड़ी के मौके पर ट्वीट से साझा की। साथ ही इसकी पूरी जानकारी जल्द सार्वजनिक किए जाने की बात कही है। CM भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि आज लोहड़ी के त्योहार के मौके पर एक और खुशखबरी आपके साथ सांझी कर रहा हूं...हमारी सरकार लगातार लोक हित में फैसले ले रही है और इसी कड़ी में 6 हजार से अधिक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब रोडवेज समेत एम्बुलेंस-108 और अन्य कई विभागों में कर्मचारी लंबे समय से कांट्रैक्ट पर सेवाएं दे रहे हैं। सभी कर्मचारी सालों से पक्का होने का इंतजार कर रहे है। जो अब खत्म होने वाला है। फ़िलहाल पंजाब सरकार किस प्रकार और किस विधि से कर्मचारियों को स्थायी करेगी, इसकी जानकारी अभी साफ नहीं हुई है।


By - sagartvnews
14-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.