सागर-युवा मोर्चा ने जिले भर के 34 मंडलों में निकाली यंग इंडिया रन रैली, सैंकड़ों लोग हुए शामिल
भारतीय जनता युवा मोर्चा सागर समेत 34 मंडलों में यंग इंडिया रन रैली का आयोजन किया गया। भव्य तरीके से और पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई रैली में हजारों की संख्या में युवा मोर्चा के साथ ही भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान रैली का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्षविष्णु दत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के आह्वान पर स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा सागर जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में सागर समेत 34 मंडलों में यंग इंडिया रन रैली का आयोजन किया गया था। रैली में सैंकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के साथ ही भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भारत एक मात्र देश हैं। जहां उसे माता की तरह पूजा जाता है। यही कारण है कि देश की रक्षा करते हुए कई सपूतों ने अपने प्राण तक दे दिए। वहीं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि पूरे विश्व में भारत ने अपनी छाप छोड़ रखी है। कई मामले में भारत विश्व में सबसे सबसे ऊपर है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में युवाओं ने विश्वपटल पर तिरंगा लहराया है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि अब पूरा विश्व भारत को जानने लगा है। साथ ही कहा कि युवा यंग इंडिया रन रैली से शहीद वीर सपूतों के बलिदान और त्याग को जन-जन के बीच पहुंचाने का काम कर रही है। इसका उद्धेश्य देश प्रेम की भावना को बरकरार रखना है। कार्यक्रम में बडी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।