23 जनवरी को होगी अथिया-केएल राहुल की शादी, इंडस्ट्री के ज्यादा लोग नहीं होंगे शामिल
Stvn bollywood Desk बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी इसी साल 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर होगी। शादी के बारे में बात करते हुए बताया कि 21 जनवरी को दोनों का संगीत होगा और इसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। अथिया और राहुल शादी के बारे में बात करते हुए कहा, अथिया की सबसे करीबी दोस्त जैसे एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन पहले से इसका हिस्सा होंगी। बाकी के गेस्ट संगीत के दिन ही शामिल होंगे। इसमें अथिया के दोस्तों के साथ-साथ भाई अहान और पेरेंट्स सुनील और माना शेट्टी के परफॉर्म देंगी। यह एक बेहद क्लोज वेडिंग होगी। इस शादी में सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि इसमें इंडस्ट्री के ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे।