Stvn Sagar Desk सागर- अटल भू-जल योजना अंतर्गत 10 जनवरी को वर्ल्ड बैंक की टीम द्वारा योजना अंतर्गत तैयार किए गए वाटर सिक्योरिटी प्लान (डब्लूएसपी)में सामुदायिक सहभागिता एवं प्रस्तावित डिमांड एवं सप्लाईसाइड कार्यों का अवलोकन करने विश्व बैंक की टीम ने ग्राम पंचायत बेरखेरी गुरु का भ्रमण किया। टीम द्वारा योजना अंतर्गत किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया एवं तैयार किए गए वाटर सिक्योरिटी प्लान एवं डिमांड तथा सप्लाई साइड कार्यों के संबंध में लोगों से चर्चा की। भ्रमण पश्चात विश्व बैंक की टीम द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर सह अध्यक्ष डीपीएमयू अटल भूजल योजना सागर की अध्यक्षता में लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं अध्यक्ष डीपीएमयू द्वारा जल सुरक्षा योजना (डब्लूएसपी) में प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए ।





सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.