इंदिरा प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन,भव्य प्रतिमा की हुई स्थापना || STVN INDIA || SAGAR TV 24X7 ||

 


कई बार नेक काम में विलंब हो ही जाता है। ईश्वर जब जो काम कराना चाहता है तभी वह होता है। कई व्यवधानों के कारण पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित नही हो पाई। परंतु जब उपर वाले ने चाहा तभी प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित हो सका। यह बात प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने नरसिंहपुर में आयोजित इंदिरा प्रतिमा अनावरण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से हमे राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना और संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। हम सब कभी उनके योगदान को भुला नही पायेंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि इंदिरा जी ने बंाग्लादेश का निर्माण कराया, सिक्किम का भारत में विलय कराया और देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया। पूर्व ऊर्जा मंत्री गोटेगांव विधायक एनपी प्रजापति ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का इतिहास त्याग, तपस्या और बलिदान से भरा है। गांधी परिवार ने शांति सद्भावना भाईचारा और देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया। इस मौके पर उदयपुर बरेली विधायक देवेन्द्र पटैल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र पटैल, कांग्रेस संगठन मंत्री संदीप पटैल, दीवान शैलेन्द्र सिंह, विभाष जैन, चंद्रशेखर साहू आदि मौजूद थे।


By - Sagar Tv News
11-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.