बाघिन और शावकों को देखकर रोमाचिंत हुए पर्यटक || SAGAR TV NEWS ||

 


मध्यप्रदेश के सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में बाघों के कुनबे में इजाफा हुआ है। एक बार फिर पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ के शावकों की गरज सुनाई दी है। बताया जा रहा है कि बाघिन और 4 नन्हें शावक एक साथ जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को विचरण करते नजर आए है। बाघिन और नन्हें शावक जंगल में सड़क पार करते हुए दिखे। शावकों की उम्र 2 से 3 महीने बताई जा रही है। पर्यटक बाघिन और शावक को एक साथ देख कर रोमांचित हो गए। पर्यटकों द्वारा बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहा है।


By - Sagar Tv News
10-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.