जावेद अख्तर की जिंदगी पर लिखी गई किताब, जादूनामा को लॉन्च करने पहुंचे गुलजार साहब

Stvn Bollwood Desk गीतकार जावेद अख्तर की जिंदगी पर लिखी किताब जादूनामा का 9 जनवरी को मुंबई के 5 स्टार होटल में लॉन्च हुआ। इस इवेंट की खास बात यह थी कि इस किताब को पॉपुलर लेखक गुलजार के हाथों से लॉन्च किया गया। इस स्पेशल इवेंट में जावेद अख्तर के परिवार के सदस्य- पत्नी शबाना आजमी, बेटा फरहान अख्तर और उनकी पत्नी शिबानी अख्तर, बेटी जोया अख्तर समेत नीना गुप्ता, तब्बू, अलका याग्निक, नंदिता दास, राहुल बोस, सुभाष घाई, आशुतोष गोवारिकर, फराह खान, दिव्या दत्ता, दिया मिर्जा जैसे फिल्म इंडस्ट्री के कई जानी मानी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। गुलजार साहब को इस इवेंट का हिस्सा देख जावेद अख्तर काफी खुश नजर आए। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं काफी शुक्रगुजार हूं गुलजार साहब का, क्योंकि वे ज्यादा बाहर जाते नहीं हैं इसके बावजूद वह इस इवेंट का हिस्सा बने। काफी एक्साइटेड हूं इनके हाथों से अपनी इस किताब को लॉन्च करवाने के लिए। इस किताब के लेखक अरविंद मण्डलोई हैं और इसका प्रकाशन मंजुल पब्लिकेशंस ने किया है। जादू जावेद अख्तर का निकनेम है और यह किताब जादू से जावेद बनने के किस्सों और दास्तानों को समेटे हुए है। करीब 450 पन्ने की इस किताब के कई ऐसे पहलू हैं, जो लोगों को अब तक उनके बारे में नहीं पता है।


By - sagartvnews
10-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.