वाहन से खाद लेकर अपने घर लौट रहे दो किसानों की हादसे में मौत || SAGAR TV NEWS ||

 

धार जिले के अमझेरा थाना अंतर्गत मांगोद-मनावर रोड पर सडक हादसे में दो किसानों की जान चली गई। जबकि अन्य घायल हो गए। बताया जाता है कि मनावर में खाद नहीं मिलने के कारण ग्राम मुहाली के किसान पिकअप वाहन से सुबह धार आए थे। यहां पर पावती सहित अन्य दस्तावेज दिखाने के बाद दो स्थानों से खाद लेकर वे अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक वाहन का टायर फटने से वह रोड पर ही पलट गया। जिससे 11 घायल किसानों को एंबुलेंस की मदद से अमझेरा अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को धार भेजा गया। लेकिन घायल किसान सुरेश की रास्ते में और लाल सिंह की धार में इलाज के दौरान जान गई है। वाहन चालक राधेश्याम को साधारण चोट आई है। पुलिस ने मामला कायम कर इसे जांच में लिया है।


By - Sagar tv news
10-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.