कमलनाथ पलट गए अपने बयान से, बोले मुझे पुलिस अफसरों ने दिखाई थी हनीट्रैप की CD

Stvn Politics Desk भोपाल- मध्यप्रदेश की सियासत में CD को लेकर चल रही पॉलिटिक्स में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की एक बार फिर एंट्री हुई है। कमलनाथ आज अपने उस बयान से किनारा करते दिखे, जिसमें उन्होंने कहा था कि हनीट्रैप की पेन ड्राइव और CD उनके पास है।
दरअसल PCC में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कमलनाथ से जब पूछा गया कि क्या हनीट्रैप की पेन ड्राइव आपके पास है? इस पर उन्होंने जबाब दिया की आप सबसे कहा था कि मैंने पेन ड्राइव देखी है। पुलिस अफसरों ने मुझे दिखाई थी। पेन ड्राइव और वो सब तो पुलिस के पास है। मैंने पुलिस से कहा था कि और जांच करो यह सही है या गलत है, क्योंकि आज के दिन कोई भी कुछ भी बना लेता है। मैं ऐसी कोई चीज नहीं करना चाहता, जिससे मध्यप्रदेश की बदनामी हो। इसके आगे क्या हुआ? मैं नहीं जानता।
उसके बाद कमलनाथ से पूछा क्या आपकी सरकार के दौरान जो DGP थे, उन्होंने CD दिखाई थी? इस पर कमलनाथ ने कहा- यह मैं भूल गया। तीन-चार पुलिस अधिकारी आए थे। उन्होंने मुझे अपने लैपटॉप में दिखाया था। 1 मिनट 30 सेकंड का था। मैंने 30 सेकंड देखा। मैंने कहा था कि इसे आप चेक करिए। मैं पेन ड्राइव अपने पास नहीं रखना चाहता था। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर लीडर डॉ. गोविंद सिंह के पास CD होने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि गोविंद सिंह को CD भाजपा वालों ने ही दी होगी।


By - sagartvnews
10-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.