Stvn State Desk इंदौर- 17वें प्रवासी भारतीय दिवस इंदौर में चल रहे तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज तीसरा और अंतिम दिन है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11.45 बजे इंदौर पहुंची। वह दोपहर के सत्र कार्यक्रम में शामिल होंगी। वह विदाई भाषण के साथ ही मेहमानों को प्रवासी भारतीय अवॉर्ड प्रदान करेंगी। यह पुरस्कार विदेश में भारत के बारे में बेहतर समन्वय बनाने, भारत की उपलब्धियों का समर्थन करने और भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए काम करने वाले प्रवासी भारतीय और उनके संगठन और संस्था को दिए जाते हैं।





सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.