TOP_10_मध्यप्रदेश में कांग्रेस MLA ने किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

 

 

मध्यप्रदेश की सियासी उठा पथक के बीच बैतूल जिले से एक अजब मामला सामने आया है। जहां कांग्रेस विधायक ब्रम्हा भलावी ने भाजपा कार्यालय का उद्घटान कर दिया है।  इलाके में खबर फैली की घोड़ाडोंगरी से विधायक भाजपा में शाम्मिल हो गए है तो कोंग्रे विधायक ब्रम्हा भलावी ने सफाई दी की बीजेपी कार्यकर्ताओ ने उनके साथ धोखा किया है। दूकान की बोल कर कार्यलाय का उद्घाटन करवा लिया।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि आप चोरी की कुर्सी पर बैठते है। इसलिए जब तक कुर्सी पर बैठे है जनता की के लिए भलाई का काम करें। साथ ही कहा की भरस्टाचार का आरोप लगाने से पहले खिड़ को देखे जिन्होंने 50 -50 करोड़ में विधायक ख़रीदे है। वही उपचुनाव को लेकर कहा तारीख कभी भी घोषित हो हम उपचुनाव के लिए तैयार है।

मध्यप्रदेश की भाजपा प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है. जिसमे 18 सितमबर से रोज जिला से लेकर बूथ स्तर तक इसको मनाया जाएगा।  जिसमे गरीबो को कल्याण कारी योजनाओं से जोड़ने और उनको लाभ पहुंचने की कोशिश हो गई।  bjp के प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा ने इसकी जानकारी दी है।


बुंदेलखड की तेज तर्रार बीएसपी की निलंबित विधायक रामबाई परिवाहर कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 8 सितंबर को इसकी जांच करवाई उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अब वह होम आइसोलेट है। संपर्क में आये लोग से शासन की गाइडलाइन क अपाल करने की अपील की।

जबलपुर में कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़े के बाद यहां व्यापारियों ने जागरूक कदम उठाया है 15 से 22 सितंबर तक जबलपुर में स्व घोषित लाकडाउन कर व्यवसाय बन्द रखने का। जबलपुर के व्यापारियों ने कहा कि 15 सितम्बर से 22 सितंबर तक स्वस्फूर्त बंद को सभी व्यापारी व्यापक समर्थन दें।  क्योंकि शासन या जनप्रतिनिधि आपको बचाने नहीं आएंगे वे सिर्फ खुद को बचाने में लगे है।


रीवा जिले के परेशान लोगो ने एक बार सोनू सूद से मदद की मांग की है। इस बार स्कूली बच्चो ने एक कीचड़ वाले रास्ते पर खड़े होकर वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है। जिसके बाद सवाल उठ रहे की यहां के जनप्रतिनिधि क्या कर रहे है।  वही सोनूसूद ने इस मामले में रीवा कमिश्नर और विधायक से फोन पर बात की है।


एमपी में 27 सीटों के उपचुनाव की सुगबुगाहट को लेकर राजनैतिक दल सक्रीय हो गए है। कांग्रेस ने सोसल मीडिया के माध्यम से लगातार जनता को अपने पक्ष में बताने की कोशिश में लगी हुई है। एक बार फिर ट्वीट करते हुए लिखा कि संघ के सर्वे में कांग्रेस 22 और बीजेपी को 5 सीट मिलेगी।  


अनूपपुर के बाद मुरैना दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कहा कि एमपी में जल्द ही सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया शुरू होगी। जो एमपी के युवाओ के लिए होगी। उन्होंने दिमनी में मंच से जनता को संबोधित करते हुए यह बात कहि है।


उपचुनाव की बेला में भाजपा कांग्रेस दोनों पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है।  कांग्रेस के प्रवक्ता के के मिश्रा ने कहा है कि MP सरकार फिर से  1000 करोड़ का कर्ज ले रही है। अप्रेल से अब तब 6500 करोड़ का कर्ज ले चुके है। घोषणावीर @ChouhanShivraj उपचुनाव क्षेत्रों में करोड़ों के विकास कार्यों के भूमिपूजन कर रहे हैं, उन्हें मालूम है कि तीन माह बाद CM तो श्री कमलनाथ को बनना है,झूठ बोलने में जाता क्या है!


महाराष्ट्र सरकार और कंगना रनावत को लेकर चल रहे ववाल में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी एंट्री मारी है। वह कंगना रणावत के समर्थन में दिखाई दी है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके दफ्तर तोड़ने पर की गई कार्यवाही को बदले की भावना से हुई कार्यवाही बताया है। उमा भारती टीकमगढ़ पहुंची थी जहां यह बयान दिया है। 


By - sagar tv news
11-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.