कार के बोनट पर युवती को बैठाकर मनाया जन्मदिन,अब पुलिस ढूढ़ने में जुटी

कार के बोनट पर युवती को बैठाया फिर केक काटते हुए वीडियो वायरल

कार के बोनट पर युवती को बैठाकर मनाया जन्मदिन,अब पुलिस ढूढ़ने में जुटी

आजकल उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में स्टंटबाजी का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन स्टंट के नए-नए वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो डिडौली थाना के नेशनल हाइवे का वायरल हुआ है। यहां महिला और एक शख्स गाडी के बोनट पर बैठे नजर आ रहे है। वहीं गाडी में सवार सभी बाहर निकल रहे हैं। इस स्टंट बाजी के तीन वीडियो अलग अलग वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में बोनट पर एक महिला और एक व्यक्ति बैठा हुआ है। दूसरे वीडियो में केक काटा जा रहा और तीसरे वीडियो में सड़क पर लड़कों के साथ लड़कियां गाने की धुन पर थिकरती नजर आ रही हैं। इस स्टंटबाजी में कई लड़कियां भी शामिल नजर आ रही हैं। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है और गाड़ी को पकड़कर सीज कर दिया है। घटना को लेकर अमरोहा सर्किल विजय कुमार राणा ने बताया कि एक बोलेरो गाड़ी पर कुछ लोग स्टंटबाजी करते दिखाई दिए। वीडियो के आधार पर मामले की गंभीरता के जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
09-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.