इमरती देवी पर बिफर गई जनता बोली, काम कराया होता तो कभी नहीं हारती चुनाव !

इमरती देवी पर बिफर गई जनता बोली, काम कराया होता तो कभी नहीं हारती चुनाव !

इमरती देवी की पार्षद से बहस फिर जनता ने जमकर सुना दी !

लघु उद्योग निगम अध्यक्ष इमरती देवी को देख कर जनता घरों से बाहर निकल आई। और उन्हें जमकर बातें सुना दी। दरअसल हम बात कर रहे हैं की एमपी के ग्वालियर की, दरअसल नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 19 में पहुंची इमरती देवी को देखकर जनता घरों से बाहर निकल आई। जब बात वार्ड के विकास कार्यों की आई, तो पार्षद कपिल चौहान के वार्ड में होने वाले विकास कार्यों को लेकर इमरती देवी से जुबानी जंग छिड़ गई। इस दौरान जनता ने भी कह दिया की आपने काम कराया होता, तो कभी चुनाव नहीं हारती
वार्ड पार्षद कपिल चौहान ने इमरती देवी से कहा कि उनके द्वारा वार्ड की समस्याओं को लेकर कई बार आवेदन दिए गए। इसके बाद भी वार्ड में कोई काम नहीं हुआ। जिसके बाद इमरती देवी ने कहा की आप विकास कार्यों को लेकर उनके पास आते तो जरूर हो जाते। इसी बात पर पार्षद कपिल चौहान बोले की आप कौन हैं। आपके पास क्यों आता। अध्यक्ष के पास जाऊंगा। ये सुनकर इमरती देवी नाराज हो गई और बोली की ठीक है अब तुम काम करा लेना काम।
इमरती देवी वहां मौजूद लोगों से बोली की वो न तो विधायक हैं न ही मंत्री हैं। आपने तो मुझे हराया है। आपके काम कैसे करूं। साथ ही कहा की एक भी वोट आपके वार्ड से नहीं मिला। आप जितवा देते तो आपके सभी विकास कार्य होते। इसी बात पर जनता ने कहा की आप काम करते तो जीत जाती। नहीं करोगे तो यही होगा।


By - sagar tv news
09-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.