Stvn Bundelkhand Desk गढ़ाकोटा - लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के द्वारा दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर गढ़ाकोटा के बागवान वृद्दाश्रम में आयोजित किया गया। समापन अवसर पर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और मैं हमेशा मानव सेवा करता रहूंगा। भगवान मुझे इस प्रकार की शक्ति दे कि कोई भी व्यक्ति परेशान न हो। मंत्री भार्गव ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इसलिए हम सबको स्वस्थ रहना चाहिए । इस स्वास्थ्य शिविर के पीछे मेरा यही उद्देश्य था कि मेरे क्षेत्र के सभी व्यक्ति स्वस्थ रहें और स्वस्थ मन से अपना जीवन यापन करें।





सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.