अजाक्स द्वारा अपने हक और अधिकारों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

Stvn Information Deskसागर- मध्यप्रदेश अजाक्स के महासम्मेलन दिनांक 12.06.2016 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के हितार्थ में अनेक घोषणाएं की गई थी किन्तु आज तक एक भी घोषणा का पालन न होने से इस वर्ग में आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है। इसलिए अजाक्स संघ मजबूर होकर आंदोलन के चौथे चरण में ज्ञापन, धरना, रैली प्रदर्शन के द्वारा आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहता है। इसी तारतम्य में अजाक्स भोपाल के प्रांतीय आह्वान पर आज अपने हक एवं अधिकारों तथा संघ की लंबित मांगों के निराकरण हेतु जिला अजाक्स कार्यालय सागर से रैली निकालकर न्यू कलेक्ट्रेट भवन सागर तक माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम नायब तहसीलदार प्रतीक रजक को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि
1. मध्यप्रदेश स्पेशल कौंसिल एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनोज गोरकेला द्वारा बनाये गये नवीन पदोन्नति नियम को शीघ्र लागू किया जाए।
2. बैकलॉक के रिक्त पदों की पूर्ति की जावे।
3. आउटसोर्सिग प्रथा बंद करने एवं यदि अपरिहार्य स्थिति में लागू करना आवश्यक हो तो इसमें आरक्षण लागू किया जावे एवं सफाई कामगार के पद से रोस्टर प्रणाली पूर्णतः समाप्त हो या उसे म.प्र. में शिथिल किया जावे। माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा क्र. 2050 दिनांक 12.06.2016 नियमित नियुक्ति के अलावा संविदा एवं दूसरी तरह की सभी नियुक्तियों पर भी आरक्षण लागू किया जावे।
4. अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति समय पर दी जावे।
5. मध्यप्रदेश के लोकसेवकों के हितों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था शीघ्र लागू की जावे।
6. आरक्षण अनुसार पी.एस.सी. पास अतिथि विद्वानों को नियमितीकरण किया जावे।
7. अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के कलयाण हेतु विशेष घटक योजनाओं में प्रावधानित बजट की शत प्रतिशत राशि का हितग्राही मूलक मद में ही व्यय किया जावे।
ज्ञापन सौपने वालों में अनिल लारिया संभागीय अध्यक्ष, गजेन्द्र बोहत जिलाध्यक्ष, चन्द्रभान रोहित तहसील अध्यक्ष सागर, आर.के. सुमन, संभागीय महासचिव, रामचरण अहिरवार, समीष अहिरवार, ए.के. कोरी, अशोक डागोर, संतोष बाबा कर्रापुर धाम, महेश अहिरवार, लीलाधर अहिरवार, हरिदास अहिरवार, बलराम खटीक, प्रीतम अहिरवार, एम.एल. चौधरी, वीरेन्द्र करोसिया, प्रदीप अहिरवार, कमलेश डागौर, उमेश खरारे, अनिल कारोसिया, आकाश करोसिया, श्रीमति जयश्री अहिरवार, ममता रोहित, जयंती अहिरवार, गोटीराम अहिरवार, सुखदेव अहिरवार, बलराम अहिरवार, नीरज करोसिया, मूरत अहिरवार, एम.एल. चौधरी, वीरन्द्र महावी, हुकम सिंह अहिरवार, सुरेन्द्र कछवाहा, महेन्द्र राय, ईश्वर अहिरवार, भूपेन्द्र घारू, अशोक कुमार राय, राजेन्द्र सनकत, कमलेश मछंदर, महेन्द्र चौधरी, दिनेश अहिरवार, एस.आर. आठिया, राजेन्द्र अहिरवार, वीरेन्द्र अहिरवार, राकेश लडिया, अशोक नहारिया, सुरेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे।
सादर प्रकाशनार्थ।


By - sagartvnews
09-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.