भोपाल कोर्ट में पेशी करने गए सागर के युवक पर किया हमला

 


भोपाल कोर्ट में पेशी करने के बाद बाहर निकले युवक पर नुकीली चीज से हमला किये जाने का मामला सामने आया। घायल सागर जिले के खुरई के गढ़ौला नाका रेलवे गेट नं. 8 के पास का रहने वाला है। बताया गया की युवक अपने पिता रोशन सिंह गौर के साथ भोपाल कोर्ट पेशी के लिए गया था। जहाँ से शनिवार की शाम को कोर्ट से बाहर निकलकर चौराहे तरफ बस के लिए जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो लड़के उसके सामने से निकले। जिसमें बाइक पर पीछे बैठे युवक ने किसी चीज से उसके बाएं गाल तरफ मारते हुए आगे तरफ निकल गए। जिन्हे वो पहचानता नहीं है। न ही बाइक का नंबर देख पाया। घटना के समय पिता आगे आगे चल रहे थे। इसके बाद थाने पहुंचकर पूरी घटना पुलिस को बताई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 323 के तहत मामला दर्ज किया है। बताया गया की अशोक मरावी तत्कालीन एसआई थाना निशातपुरा द्वारा 12 जुलाई 2010 को रोशन सिंह के कथन लेख कर फर्जी हस्ताक्षर कर एसपी को रिपोर्ट भेज दी थी। जिसकी शिकायत करने पर हस्तलिपि विशेषज्ञ से जांच में पुष्टि होने के बाद मानव अधिकार आयोग के अनुशंसा के बाद अशोक मरावी पर धारा 420,467, 468, 218 का अपराध 18 अप्रैल 2016 को हुआ था। इसके अलावा 31 दिसंबर 2008 को अशोक मरावी ने झूठा फर्जी पंचनामा भी बनाया था। जो पुलिस ने एफआईआर में जिक्र नहीं किया, न ही पुलिस रिकॉर्ड में लिया। आरोप है की पूर्व में भी अशोक मरावी ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी लिखित शिकायत थाना खुरई और निशातपुरा को दी। कोर्ट में भी आवेदन देकर जानकारी दी थी।


By - Sagar Tv News
08-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.