गैस सिलेंडर फटने के बाद जलकर ख़ाक हो गए तीन मकान

 


गैस सिलेंडर फटने के बाद एक के बाद एक तीन घरों में भीषण आग लग गयी। जिससे तीनों घर जलकर ख़ाक हो गए। घटना राजधानी भोपाल से सामने आई है। बताया गया की अन्ना नगर की झुग्गी बस्ती में अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद घरों में आग फ़ैल गयी। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गरीबों के आशियाने जलकर खाक हो चुके थे। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग ने पीड़िता परिवार को मदद का आश्वासन दिया है।
जानकारी के मुताबिक रमाकांत अपने परिवार के साथ अन्ना नगर में रहते थे। दोपहर में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। एक घर में लगी आग ने धीरे-धीरे तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है की झुग्गी बस्ती होने की वजह आग तेजी से फैल गई थी।
इस बात की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना ामे कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन घरों में रखा हुआ सामान जलकर खाका हो गया।


By - Sagar Tv News
08-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.