सागर-पारिवारिक विवाद में चार भाई आये आमने-सामने, चारों हुए घायल

सागर-पारिवारिक विवाद में चार भाई आये आमने-सामने, चारों हुए घायल

सागर-चार भाइयों में खूनी संघर्ष चार में से दो गंभीर घायल

एंकर- पारिवारिक विवाद के चलते चार भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में चारों भाई घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सागर जिले के खुरई के खिमलासा थाना इलाके की है।

बताया जा रहा है की खिमलासा थाना अंतर्गत पथरिया जेगन गांव में देर रात पारिवारिक विवाद में 4 भाइयों में जमकर मारपीट हुई। चारों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से दो भाईयों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक छक्की लाल पारदी और उसके भाई हेमंत पारदी के बीच विवाद हो रहा था। जिसे देखते हुए ब्रजेश पारदी, प्रवेश पारदी बीच बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान चारों भाई आपस में भिड़ गए जिनके घर के सदस्य भी आ गए। जहां लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट हुई। इसमें चारों भाइयों को चोटें आई हैं। इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। दो एंबुलेसों की मदद से सभी घायलों को खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद छक्की लाल और प्रवेश पारदी को जिला अस्पताल भेजा।
घायल ब्रजेश पारदी की पत्नी किरन बाई पारदी ने बताया कि उसका पति तो दो भाइयों के बीच हो रहे विवाद को रोकने के गया था। लेकिन छक्की लाल ने उसके पति के साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। वहीं शोलू, हेमेश और छक्की लाल ने घर में लगी टीवी को फोड़ दिया साथ ही घर गृहस्थी के सामान में भी तोड़फोड़ लो। 12 हजार रूपए नगदी उठाने के भी आरोप लगाए।-------


By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.
08-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.