सागर-अज्ञात वाहन की वजह से दो पहुंचे अस्पताल,एक नहीं बचाया जा सका

सागर-अज्ञात वाहन की वजह से दो पहुंचे अस्पताल, एक नहीं बचाया जा सका

सागर-वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत दूसरा गंभीर


सागर जिले के खुरई थाना इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की जान चले जाने का मामला सामने आया है। वहीं इस हादसे में दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है की खुरई के पठारी बायपास चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान जान चली गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस मिली जानकारी के मुताबिक 45 साल के पप्पू आदिवासी और 30 साल का संतोष लोधी दोनों निवासी गिलटोरा जो खुरई से वापस अपने गांव बाइक से जा रहे थे। तभी पठारी बायपास चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने इन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान पप्पू आदिवासी ने दम तोड़ दिया। जबकि संतोष लोधी गंभीर रूप से घायल है।

 


By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.
08-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.