युवक की मन्नत पूरी नहीं हुई तो नाले में रख आया भगवान, पं. प्रदीप मिश्रा की कथा से प्रेरित होकर किया यह काम

Stvn Religion Desk इंदौर- इंदौर में 3 दिन पहले मूर्तियों को उखाड़ने की घटना का खुलासा अब हो गया है। इस घटना को अंजाम देने वाला सिरफिरा जब पकड़ाया तो पुलिस उसकी कहानी सुनकर हैरान रह गई। एडिशनल डीसीपी का कहना है कि आरोपी दुआ करता था, लेकिन वह पूरी नहीं हुई। जिस वजह से उसने ऐसी हरकत की।
बताया जा रहा है की गुरुवार सुबह तीन थानों की पुलिस की नींद उड़ गई, जब सुना कि छत्रीपुरा, चंदन नगर सहित तीन क्षेत्र के मंदिरों से मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। पुलिस जब सर्चिंग पर निकली तो उसे कई सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखा। लेकिन उसके मुंह पर कपड़ा बंधा था तो तलाश में करने देर लग रही थी। लेकिन जब सुराग मिला तो पुलिस आरोपी के घर आदर्श नगर पहुंची तो घरवालो ने उसे घर में ही छिपा रखा है। अंदर देखा तो आरोपी सोया हुआ था। उसे जगाकर नाम पूछा तो बताया कि वो शुभम भारत कैथवास है। पुलिस ने उसे उठाया और पूछताछ के लिए थाने ले आई। जब शुभम ने बताया कि वह दुआ करता था, लेकिन उसकी मन्नत पूरी नहीं हुई, इसलिए उसने मंदिर की प्रतिमाओं को ठंडा कर दिया। ये भी पता चला है कि आरोपी पं. प्रदीप मिश्रा की काफी कथा सुनता है। पं. मिश्रा ने कथा में कहा था कि शिवलिंग को नदी में स्नान कराने के बाद विसर्जित कर देना चाहिए, जिससे मन्नत पूरी होती है। उसने देखा कि इलाके के मंदिर में शिवलिंग है, जहां लोग ठीक से उनका पूजन नहीं करते। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे उसने शिवलिंग को उखाड़ा। फिर गणेश और पार्वती की मूर्तियों को निकाल लिया। शुभम ने तीनों मूर्तियों को इलाके के पंचकुईया स्थित नाले में ले जाकर रख दी। और अलसुबह अपने घर पर आकर सो गया।


By - sagartvnews
07-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.