302 मामले में तीसरे आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर,भारी पुलिस रही तैनात

302 मामले में तीसरे आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर,भारी पुलिस रही तैनात

हत्या के मामले में तीसरे आरोपी का भी तोड़ा मकान

बीते दिनों पहले कॉलेज संचालक के बेटे का गोली मारकर मर्डर किया गया था। मामले में प्रशासन ने आरोपी का मकान जेसीबी से ढहा दिया है। मामला ग्वालियर जिले का है। दरअसल मर्डर के बाद सबूत छिपाने के लिए डेड बॉडी को जलाने के मामले में मर्डर में शामिल तीसरे आरोपी के घर को पुलिस और प्रशासन की टीम ने बुलडोजर से जमींदोज किया। जबकि इस मामले में दो अन्य आरोपियों के मकान पहले ही ध्वस्त किए जा चुके हैं। बता दें की सत्यम रेजीडेंसी सिटी सेंटर निवासी मृतक प्रखर उर्फ अभय परमार कॉलेज संचालक प्रशांत परमार का इकलौता बेटा था।
बताया गया की कुछ महीने पहले अभय ने कॉलेज बनाने के लिए बहोड़ापुर इलाके में भवन निर्माण के लिए एप्लाई किया था। लेकिन मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। तभी उनसे निगम का संविदा कर्मी करण वर्मा मिला और मंजूरी का भरोसा देकर 6 लाख 80 हजार रुपए लिए। उसके बाद जरूरत बताकर डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। इसके बाद वह टहलाता रहा और जब अभय ने दबाव बनाया तो करण ने अपने साथी भानू और हर्ष उर्फ गौरव सक्सैना के साथ मिलकर मर्डर कर दिया। साथ ही उसकी बॉडी को झांसी ले जाकर जला दिया।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा जहां करण और भानू का मकान जमीदोज करने के बाद निगम की टीम और जनकगंज थाना प्रभारी आलोक परिहार के साथ नवगृह कॉलोनी स्थित घर पर पहुंची और मकान को तोड़ दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद था।

 


By - sagar tv news
06-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.